- Hindi News
- केरोसिन छिड़ककर नाबालिग ने खुद को आग लगाई, मौत
केरोसिन छिड़ककर नाबालिग ने खुद को आग लगाई, मौत
पंडोखरथाना क्षेत्र के ग्राम तिलैरा में एक नाबालिग बालिका ने अपने घर पर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंजू (17) पुत्री कमलेश दोहरे ने रविवार को अपने घर पर कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाली मृतका की चाची ने जब घर के अंदर से धुआं उठता देख घर के अंदर जाकर देखा तो मंजू जली अवस्था में मृत पड़ी थी।
पुलिस ने मामला संदिग्ध माना