- Hindi News
- मतगणना में अनुपस्थित पांच अधिकारी निलंबित
मतगणना में अनुपस्थित पांच अधिकारी निलंबित
दतिया |मतगणना मेंअनुपस्थित रहने पर पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 31 जनवरी को नगर परिषद बड़ौनी को मतदान किया गया था। इस मतदान की मतगणना चार फरवरी को संपन्न हुई। जिसमें मतगणना अधिकारी पशु चिकित्सक डीके पांडे, उपयंत्री निशांत, उमावि प्राचार्य गोपाल गोस्वामी, अंकेक्षण अधिकारी केएस टंडन, सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीबी गुप्ता को नियुक्त किया गया था। इनके बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे ने अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।