पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनामी बदमाश दे रहे भाजपा की महिला पार्षद को धमकी

इनामी बदमाश दे रहे भाजपा की महिला पार्षद को धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया| नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 26 की भाजपा पार्षद जानकी देवी यादव ने दवोइयों का पठला निवासी हत्या के प्रयास के पांच-पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश मोनू, जस्सु, सत्येन्द्र, सनी एवं प्रदीप पर धमकाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। गृहमंत्री बाबू लाल गौर, डीजीपी, आईजी डीसी सागर एवं एसपी आरपी सिंह को भेजे पत्र में पार्षद श्रीमती यादव ने बताया कि वह बेबा एवं वृद्ध हैं। आरोपियों ने हाल ही में उनके पुत्र भूरे यादव एवं नाती संतोष यादव पर प्राण घातक हमला किया था। जिससे पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित तो कर दिया, लेकिन आज तक गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घूमकर उसे उसके परिजन को धमकी दे रहे हैं। पत्र में आरोपियों को गिरफ्तार करने का साथ परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।