- Hindi News
- सर्पदंश से पीडि़तों के स्नान के लिए बनेगा अलग घाट
सर्पदंश से पीडि़तों के स्नान के लिए बनेगा अलग घाट
रतनगढ़ माता मंदिर मेले की तैयारियों का अधिकारियों और सेंवढ़ा विधायक ने लिया जायजा।
भास्करसंवाददाता| दतिया
रतनगढ़माता के मंदिर मे नवदुर्गा पर लगने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को सेंवढ़ा विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सर्पदंश से पीड़ित लोगों के स्नान के लिए अलग घाट बनाने के निर्देश दिए गए।
शनिवार को कलेक्टर प्रकाश चंद्र जांगरे, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल ने माता मंदिर पहुंचे और समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा रतनगढ़ माता पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी को मिलकर माकूल इंतजाम करने होंगे। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, विधायक सहित अन्य ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए डबल रोड एवं बसई मलक घाट पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, दूल्हा देव पर मेले के लिए लगने वाली दुकानों की व्यवस्था का निरीक्षण किया, साथ ही कुंअर बाबा के चबूतरा को और अधिक चौड़ा करने एवं चबूतरे पर टाइल्स लगवाने की चर्चा की गई।