पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोग फायलेरिया दवा का सेवन जरूर करें’

‘लोग फायलेरिया दवा का सेवन जरूर करें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘लोग फायलेरिया दवा का सेवन जरूर करें’

दतिया| जिलेके सभी नागरिक फायलेरिया से बचाव के लिए डीईसी एवं एलबेंडाजोन की गोलियां खाएं तथा जिले को फायलेरिया रोग से निजात दिलाएं। यह बात कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे ने रविवार को किला चौक पर फायलेरिया दिवस के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा ने की। विशेष अतिथि के रूप में बलदेव राज बल्लू और अजय दुबे उपस्थित रहे। जिला मलेरिया अधिकारी हेमंत गौतम ने फायलेरिया रोग से संबंधित जानकारी देते हुए इससे होने वाली परेशानी बताई तथा सभी इस बीमारी से बचाव के लिए दवाई खाने की आव्हान किया। उन्होंने बताया 2555 कार्यकर्ता तथा 426 सुपरवाइजर प्रत्येक गांव, कस्बे एवं शहर के मोहल्लों में पहुंचकर दवा खिलाएंगे। दवा खिलाने का क्रम 16 सितंबर तक चलेगा।