- Hindi News
- इंडस्ट्रियल एरिया की लिंक रोड जर्जर दो विभागों के बीच अटका निर्माण कार्य
इंडस्ट्रियल एरिया की लिंक रोड जर्जर दो विभागों के बीच अटका निर्माण कार्य
इंडस्ट्रियल एरिया में पीने के पानी सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं।
भास्करसंवाददाता| दतिया
इंडस्ट्रियलएरिया की बदहाल लिंक रोड उद्यमियों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से मालवाहक ट्रकों को ड्राइवर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के अंदर फैक्टरियों तक जाने में आनाकानी करते हैं। गंभीर बात यह है कि उद्योग विभाग पीडब्ल्यूडी ने यह कहते हुए सड़क बनाने से पल्ला झाड़ लिया है कि यह सड़क हमारे विभाग की नहीं है।
दतिया-दिनारा मार्ग पर दांयीं ओर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एल्युमिनियम के बर्तन, पीवीसी पाइप, फ्लोर मिल सहित लगभग दो दर्जन से अधिक इकाइयां चल रही हैं। इस के बाद इंडस्ट्रियल एरिया शुरू होता है। यह लिंक रोड जर्जर बदहाल हो गई है। सड़क पर डेढ़ से दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से बड़े भारी वाहन भी इन गड्ढों में जाकर फंस जाते हैं।
औद्योगिक क्षेत्र की कच्ची सड़क, जहां फंस जाते है वाहन।
उद्योग विभाग बनाए रोड
^लिंकरोड नपा के अधीन है औद्योगिक क्षेत्र की लिंक रोड है, तो उसे औद्योगिक विकास निगम बनाएगा। अरूणनामदेव, एईनपा।
हमारेअधीन नहीं है सड़क
^औद्योगिकक्षेत्र की लिंक रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन नहीं है। किसके अधीन है, जानकारी नहीं। ज्ञानवर्धनमिश्रा, ईईपीडब्ल्यूडी
पत्रलिखा, सुनवाई नहीं
^लिंकरोड उद्योग विभाग के अधीन नहीं है। नपा एवं पीडब्ल्यूडी को पत्र भी लिखा लेकिन उन्होंनें सुनवाई नहीं की। पानी भी पहले नपा सप्लाई करती थी। डीकेश्रीवास्तव, महाप्रबंधक. जिलाउद्योग केन्द्र।
प्रशासन नहीं बनवा रहा लिंक रोड
लिंकरोड के लिए सभी जगह दरवाजा खटखटा चुके, कोई सुनवाई नहीं हो रही। सभी विभाग इसे अपने अधीन होने से इंकार कर रहे है। क्षेत्र में सड़क डाली गई, गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, सड़क एक साल में ही उखड़ गई। नालियों को बंद नहीं कराया गया। गंदे पानी की निकासी के इंतजाम भी नहीं है। अगर यह कहे कि शासन प्रशासन से उद्योग चलाने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल रही, तो गलत नहीं होगा।
हालात| सड़क पर गड्ढे होने की वजह से मालवाहक ट्रक नहीं पहुंच पाते फैक्टरियों तक