पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर आजाद अध्यापक संघ ने किया उपवास

मांगों को लेकर आजाद अध्यापक संघ ने किया उपवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया|रविवार कोआजाद अध्यापक संघ ने स्थानीय अनामय आश्रम पर एक दिवसीय उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात नायब तहसीलदार विनीत गोयल को मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में विलय किया जाकर एक मुश्त छटवां वेतनमान का लाभ दिया जाए। स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति जारी की जाए। 1 अप्रैल 2013 के बाद नियुक्त किए गए अध्यापक संवर्ग को अन्य अध्यापकों की भांति एक समान भर्ती, वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति नीति बनाई जाए, नवीन संविदा शाला शिक्षकों की भर्ती 9000, 11000 एवं 13000 पर की जाए तथा परीवीक्षा अवधि तीन वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए सहित तमाम मांगें रखी। धरना प्रदर्शन करने वालों में कैलाश बघेल, धर्मेंद्र मांझी, उदयभान सिंह परिहार, सत्यराम वर्मा, रमाशंकर योगी, दिलीप कुमार बुधौलिया, रामकुमार पाल, जयराम पटवा, वासुदेव अहिरवार सहित अन्य शामिल रहे।