पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हर्ष फायर राेकने में प्रशासन से नहीं मिलता सहयोग’

‘हर्ष फायर राेकने में प्रशासन से नहीं मिलता सहयोग’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैरिज होम्स गार्डन संचालकों ने लगाया आरोप।

भास्करसंवाददाता| दतिया

विवाहसमारोह के दौरान हर्ष फायर रोकने और समय पर डीजे बंद कराने के लिए हमें प्रशासन का सहयोग नहीं मिलता। इसलिए इन पर रोक नहीं लग पा रही है। यह आरोप है मैरिज होम्स गार्डन संचालकों ने लगाए। वे रविवार को रामजी विवाह वाटिका में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल देव राजा ने कहा कि समय से डीजे बंद कराने या हर्ष फायर रोकने के लिए वह पार्टी से कहते हैं, तो लोग उनकी नहीं सुनते। चूंकि पुलिस प्रशासन से लोगों में कार्रवाई का भय रहता है, ऐसे में अगर इनका सहयोग मिले तो इन पर रोक लगाई जा सकती है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि मण्डल ने शहर की आवारा गायों को संरक्षण देने का निर्णय लिया है।

यहबनाएं नियम : विवाहघरों की बुकिंग के दौरान पार्टी के लिए नियम भी बनाए गए। शादी के दौरान लोग घरेलू गैस का उपयोग मैरिज गार्डन में नहीं कर सकेंगे। डीजे रात 10 बजे बंद करना होगा। खाना बनाने वाले हलवाई का पंजीयन होना जरूरी होगा, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर पर पाबंदी रहेगी।

बैठक में मौजूद मैरिज हाेम्स संचालक