पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने सभी को करना होगा प्रयास’

‘हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने सभी को करना होगा प्रयास’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी पखवाड़े के तहत हुए कार्यक्रम

भास्करसंवाददाताा|भांडेर

हिंदीको राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी हिंदी को उसका अधिकार मिल सकेगा। यह बात भांडेर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम पिरोनिया ने रविवार को हिंदी पखवाड़े के तहत शासकीय प्रावि सिकंदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम अन्य मंचासीन अतिथियों में सीताराम चातक राजेन्द्र यादव, हरी कृष्ण पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अनामिका गार्डन कालोनी में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अरुणेश सक्सैना, नीरज खरे, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रभूदयाल, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।

वर्षभर मनाएं हिंदी दिवस: नगार्च

दतिया।हिंदी भाषा को जन-जन की भाषा बनाने के लिए जरूरी है कि हिंदी दिवस एक दिन मनाकर वर्षभर मनाएं और पूरे समय इसके लिए काम करें तभी हिंदी दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। यह बात हिंद शोध संस्थान मथुरा के विष्णु मोहन नगार्च ने हिंदी पखवाड़े के तहत नवांकुर कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्य अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा एवं विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. राज गोस्वामी उपस्थित रहे। नपा अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों से हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री नगार्च को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।