पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार नहीं लाने पर महिला को घर से निकाला

कार नहीं लाने पर महिला को घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |बसई थानाक्षेत्रके हिम्मतपुर गांव में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मायके से कार नहीं लाने पर घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पति एवं ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। जानकारी के अनुसार बसई थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में रहने वाली राधा की शादी जून 2014 में हिम्मतपुर निवासी अशोक परिहार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति मायके से कार लाने के लिए दवाब बनाने लगा। लेकिन जब महिला ने कार लाने से मना कर दिया। तो 17 जुलाई को उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद रविवार को महिला थाने पहुंची और पति अशोक एवं ससुर बादाम सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया।