पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनरों की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा:जाटव

पेंशनरों की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा:जाटव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएम पीएस जाटव ने कलेक्टर सभा कक्ष में पेंशनरों की त्रै मासिक बैठक ली।

भास्करसंवाददाता| दतिया

पेंशनरोंकी समस्याओं को किसी भी परिस्थिति में नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। जिले में चार हजार छह सौ पेंशनर हैं। पेंशनरों का डाटा वेस तैयार कराया जाएगा। अगर डाटा वेस होगा तो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई भी हो सकेगी। यह बात एडीएम पीएस जाटव ने कही। वह सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में पेंशनरों की त्रै मासिक बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष आरएन तिवारी ने मांग रखी कि विभिन्न विभागों में पेंशनरों के लिए अलग से खिड़की व्यवस्था हो। श्री तिवारी ने हर माह मिलने वाली पेंशन राशि में अंतर होने के साथ पेंशनरों को नि:शुल्क मिलने वाली 46 दवाओं की सूची बैठक में रखते हुए यह दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। श्री जाटव ने पेंशनरों को शीघ्र उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। श्री जाटव ने कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए जाएंगे कि वह शीघ्र समस्याओं का निराकरण करें। बैठक में पेंशनर संघ के पदाधिकारी, एवं सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पेंशनरों की बैठक लेते एडीएम।