पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण हटाने नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |बुन्देला कॉलोनीके रहवासियों ने सोमवार को एडीएम पीएस जाटव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनी में बन रही सीसी सड़क में अवरोध बन रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बुन्देला कॉलोनी से श्री पीतांबरापुरी की ओर नपा द्वारा सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के एक ओर जगदीश सोनी ने अतिक्रमण कर जबरन मकान बना रखा है, दूसरी ओर अस्थायी ठेले पर किराने की दुकान संचालित की जा रही है। कॉलोनी के रहवासियों ने सड़क निर्माण में अवरोध बन रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र समाधिया, सुनील शर्मा, पंकज जैन, अभिलाष श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता सहित कॉलोनी के लोग शामिल रहें।