पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान घाटों पर नहीं दिया ध्यान : बैस

श्मशान घाटों पर नहीं दिया ध्यान : बैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |विकास केनाम पर जनता को लूटने वाली भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में शहर में स्थित श्मशान घाटों पर कोई ध्यान नहीं दिया। यह बात कांग्रेसी नेता बृजेन्द्र सिंह बैस ने जनजागरण यात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक 13 में गौड़ा मोहल्ला में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान रविवार की देरशाम कही। उन्होंने कहा नपा अध्यक्ष ने पांच वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। श्मशान घाटों पर विकास नहीं होने से अंतिम यात्रा में पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके दीपेंद्र पुरोहित, बी एल केन, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश झा, प्रमोद अश्क, मोहर सिंह कौरव, गफ्फार खां आदि मौजूद थे।