पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्तों को उपकरणों का वितरण शीघ्र

नि:शक्तों को उपकरणों का वितरण शीघ्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | भारतसरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली ने जिले के नि:शक्त व्यक्तियों के लिए कृत्रिम उपकरण वितरण के लिए मोबिलिटी सेंटर इंदौर को राशि का आवंटन किया है। शीघ्र ही नि:शक्तों को उपकरणों का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक बी डी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 14 अक्टूबर को एक दिवसीय एडिप योजना शिविर में ऐसे नि:शक्तों की सूची दें जिन्हें तीन से पांच वर्ष की अवधि में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं हुए हैं उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक उपकरण वितरण किए जाएंगें।