- Hindi News
- आज से काली पट्टी बांध कर काम करेंगे कर्मचारी
आज से काली पट्टी बांध कर काम करेंगे कर्मचारी
दतिया | अपनीलंबित मांगो को पूरा करने की मांग को लेकर जिलेभर के कर्मचारी 16 सितंबर मंगलवार से 18 सितंबर तक हाथ में काली पट्टी बांध कर सरकारी कार्यालयों में काम करेंगे। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने बताया कि प्रदेश शासन के पास अधिकारी कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से लंबित है। शासन उनके निराकरण की ओर ध्यान नहीं दे रहा। प्रांतीय संगठन के आव्हान पर कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। श्री शुक्ला ने जिले भर के अधिकारी कर्मचारियों से मंगलवार से तीन दिन तक काली पट्टी बांध कर काम करने की अपील की।