- Hindi News
- छह पार्किंग बनेंगी, सिंध पुल तक नहीं जाएगा कोई वाहन
छह पार्किंग बनेंगी, सिंध पुल तक नहीं जाएगा कोई वाहन
रतनगढ़ मंदिर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर-एसपी।
यह भी हुई व्यवस्थाएं
>सीढ़ियों को छह-छह इंच की ऊंचाई का बनाया गया, ताकि लोगों को उतरने चढ़ने में परेशानी नहीं हो।
> दतिया की ओर से किसी को भी नदी में नहीं उतरने दिया जाएगा। नदी के लिए मंदिर की ओर से अलग रास्ता तैयार किया गया है। यहीं से लोग नदी में स्नान के लिए जा सकेंगे।
> मंदिर पर पूरे नौ दिन पुलिस बल तैनात रहेगा।
> मेला क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए पांच हैंडपंपों का खनन किया गया है। मौके पर 25 टैंकर रहेंगे।
भास्कर संवाददाता| दतिया
नवरात्रमें माता रतनगढ़ पर नौ दिन लगने वाला मेला सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। प्रशासन ने कैमरा लगाने के लिए पांच स्थानों का चयन किया है। इन स्थानों पर लगभग एक दर्जन कैमरे लगाए जाएंगे। मेले में मुख्य मंदिर के आगे-पीछे, कुंअर बाबा के पास जाने वाले रास्ते, मुख्य सीढ़ियों के प्रवेश एवं निकास रास्ते पर, नदी के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के लिए एसएएफ तीन कंपनियों की मांग की है, इसमें महिला, ट्रैफिक पुलिस शामिल हैं। सिंध पुल तक कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
दतिया की ओर से भगुवापुरा और ग्वालियर वाले आएं बेहट के रास्ते : माता मंदिर के लिए दतिया की ओर से वाहन भगुवापुरा की ओर से प्रवेश कर सकेंगे। वाहनों को ग्राम मरसेनी के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को बेहट की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।
छहपार्किंग बनाई जाएंगी: मरसेनीतिराहे पर एक और दूल्हादेव मंदिर के पास दो पार्किंग बनाई जाएंगी। दूल्हादेव मंदिर के पास वाली पार्किंग में एक हैंडपंप के पास और दूसरी पीपल के पेड़ के पास। सबसे पहले दूल्हादेव मंदिर की दोनाें पार्किंग में वाहनों को खड़ा करवाया जाएगा। उसके बाद मरसेनी तिराहे वाली पार्किंग में वाहन खड़े कराए जाएंगे। इसके अलावा ग्वालियर की ओर से आने वाले रास्ते पर मंदिर से लगभग एक किमी पहले खेतों में तीन पार्किंग बनाई गई।
बसईमलक पर लगेंगी अस्थायी दुकानें : इसबार मंदिर के पास अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी। बसई मलिक पर पूजा पाठ, प्रसाद एवं खानपान की दुकानें लगाई जाएंगी। प्रशासन ने 125 दुकानों के लिए जमीन आवंटित की हैं।