- Hindi News
- ट्रामा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर, व्हील चेयर नहीं, क्या घायल पैदल अंदर जाते हंै
ट्रामा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर, व्हील चेयर नहीं, क्या घायल पैदल अंदर जाते हंै
जो मरीज दो बार इलाज ले चुका, तीसरी बार आए तो फोन कर बुलाओ
{ स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल ने डॉक्टरों को लगाई अव्यवस्थाओं पर फटकार।
भास्करसंवाददाता| दतिया
स्वास्थ्यआयुक्त पंकज अग्रवाल सोमवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच हेल्थ कमिश्नर ने डॉक्टरों से पूछा सेंटर में किन मरीजों का इलाज होता है? कमिश्नर का प्रश्न पूछकर डॉक्टर सकपका गए। सकपकाते हुए बोले- सर, दुर्घटना में घायल मरीजों का। डॉक्टरों का जवाब सुनकर कमिश्नर ने कहा कि हादसे में घायल मरीज सेंटर के क्या पैदल जाता है? तो फिर ट्रामा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर और व्हील चेयर क्यों नहीं है? यहां व्हील चेयर स्ट्रेचर रखो ताकि मरीजों को ड्रेसिंग इलाज के लिए आसानी से पलंग तक ले जाया जा सके। इस पर कमिश्नर ने डॉक्टरों को फटकार लगाई।
उन्होंने पीआईसीयू ( शिशु गहन चिकित्सा इकाई) का निरीक्षण करते हुए वहां पर तैनात नर्सो को मरीजों का टीपीआर ( टेम्प्रेचर, पल्स रेस्प्रेसन) दर्ज करने पर फटकार लगाते हुए वहां पर तैनात नर्स संतोष लहरी एवं सुशीला विंदे की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश सीएचएमओ डॉ. आरएस गुप्ता को दिए। महिला मेटेरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहां पर तैनात डॉक्टरों से भी जबाब सवाल किए।
गंदगीपर भी भड़के
आयुक्तश्री अग्रवाल को ट्रामा सेंटर के पीछे गंदगी नजर आई। जिस पर वह भड़क गए। उन्होंने सीएचएमओ डॉ. गुप्ता के निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ सफाई कर रही जीवन मित्र संस्था पर वह तत्काल फाइन लगाएं। उन्होंने डॉ. गुप्ता का अस्पताल की साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही।
{ स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल ने डॉक्टरों को लगाई अव्यवस्थाओं पर फटकार।
भास्करसंवाददाता| दतिया
स्वास्थ्यआयुक्त पंकज अग्रवाल सोमवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच हेल्थ कमिश्नर ने डॉक्टरों से पूछा सेंटर में किन मरीजों का इलाज होता है? कमिश्नर का प्रश्न पूछकर डॉक्टर सकपका गए। सकपकाते हुए बोले- सर, दुर्घटना में घायल मरीजों का। डॉक्टरों का जवाब सुनकर कमिश्नर ने कहा कि हादसे में घायल मरीज सेंटर के क्या पैदल जाता है? तो फिर ट्रामा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर और व्हील चेयर क्यों नहीं है? यहां व्हील चेयर स्ट्रेचर रखो ताकि मरीजों को ड्रेसिंग इलाज के लिए आसानी से पलंग तक ले जाया जा सके। इस पर कमिश्नर ने डॉक्टरों को फ