शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भास्करसंवाददाता|दतिया
अखिलभारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में मप्र शिक्षक संघ ने माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 18 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधान विकास मंत्री, मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम कमलेश भार्गव को ज्ञापन सौंपा तथा मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की।
संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया पूरे देश में सेवानिवृत्ति की आयु एक समान की जाएं जिससे संशय की स्थिति निर्मित हो सकें। शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए। नवीन पेंशन योजना को वापस लिया जाए और वर्ष 2004 से ही पुन: पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केन्द्रीय शिक्षकों के समान छठे वेतन आयोग का लाभ की मांग सहित अन्य मांगों का उल्लेख किया गया।
ज्ञापन देने वालों में संघ प्रांतीय सचिव पंचम सिंह कौरव, जिला संयोजक राजेश मोहन श्रीवास्तव, सहसंयोजक कर्ण सिंह परिहार, राजेश कुमार पैकरा, दिलीप कुमार व्यास, सुरेश कुमार पाठक, रामबाबू श्रीवास्तव, उत्तम सिंह निरंजन, सुनीत कुमार मिश्रा, अरविंद गोस्वामी, हरीमोहन दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
मप्र शिक्षक संघ पदाधिकारी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए।