- Hindi News
- लंबित सूची को लेकर गुरुजी बेमियादी धरने पर
लंबित सूची को लेकर गुरुजी बेमियादी धरने पर
बेमियादी धरना देते औपचारिकेत्तर संघ के पदाधिकारी।
दतिया| शासकीयऔचारिकैतर शिक्षक संघ के नेतृत्व में सोमवार को अनुदेशन एवं पर्यवेक्षकों ने लंबित सूची के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट के सामने बेमियादी धरना दिया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष केसी कुशवाह ने बताया कि 2008-09 में उत्तीर्ण अनुदेशक एवं पर्यवेक्षकों की सूची लंबे समय से जिला शिक्षा अधिकारी के पास लंबित है उसे जल्द ही घोषित किया जाए। जब तक सूची घोषित नहीं होगी। धरना जारी रहेगा। धरने में नबलकिशोर राय, शिवराय सिंह गुर्जर, अर्जुन सिंह, कालीचरण कुशवाह, मुन्नालाल रावत, लखनलाल, लालता प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप राजपूत, हरनारायण, प्रताप सिंह कुशवाह आदि शामिल थे।