3361 ने दी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा
3361 ने दी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा
भास्कर संवाददाता| दतिया
जिलामुख्यालय पर एकीकृत बाल विकास महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा में पंजीकृत कुल 3536 अभ्यर्थी में से 3361 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 175 अनुपस्थित रहे।रविवार को जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केन्द्रों पर महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए बनाए गए उड़नदस्ता, प्रशासकीय प्रेक्षकों और आब्जर्वर ने समय-समय पर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। परीक्षा के बाद जहां कुछ अभ्यर्थी पेपर को लेकर संतुष्ट थे तो कुछ के चेहरे पर हवाइयां उड़ रहीं थी। सुरक्षा की लिहाज से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।