- Hindi News
- दो दिन बूंदाबांदी के आसार, 24 घंटे में 23 मिमी बारिश
दो दिन बूंदाबांदी के आसार, 24 घंटे में 23 मिमी बारिश
जीवनदायिनी बारिश से गेहूं में एक पानी की बचत
सर्द हवा धूप निकलने से लोग दिन में भी ठिठुरे।
भास्करसंवाददाता| दतिया
बारिशके कारण चार दिन में पारा 7.5 डिग्री गिर गया है। शनिवार के बाद रविवार को भी सूर्यदेव बादलों के पीछे छिपे रहे। सर्द हवा धूप निकलने से लोग दिन में भी ठिठुरते रहे।
शहर में पिछले 24 घंटे में 23.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ सकती है।
चारदिन में साढ़े सात डिग्री गिरा तापमान : बीतेचार दिन में मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण शहर के तापमान में साढ़े सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि आसमान में छाए बादलों के कारण न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान में आई गिरावट न्यूनतम में हुई वृद्धि के कारण अधिकतम न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाने से लोगों को 24 घंटे सर्दी का अहसास हो रहा है।
मौसम खुलते ही बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप
^बूंदाबांदीका क्रम अभी लगभग दो दिन और बना रहेगा। मौसम खुलते ही सर्दी का प्रकोप बढ़ जाएगा। नरेन्द्रकुमार शर्मा, मौसमवैज्ञानिक, दतिया
तापमान की चाल
दिनांकअधिकतम न्यूनतम
11 दिसंबर 26.6 7.0
12 दिसंबर 22.0 6.2
13 दिसंबर 20.8 11.8
14 दिसंबर 19 11.0
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आरकेएस तोमर अनुसार यह बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी सिद्ध होगी। चना मटर, मसूर सरसों में अब किसानों को पानी देने की आवश्यकता नहीं हैं। वहीं गेहूं में भी एक पानी देने की बचत हो गई है। डॉ. तोमर ने किसानों को सलाह देते हुए बताया कि फसलों का अच्छा उत्पादन लेने के लिए यूरिया का छिड़काव करें साथ ही खेत में जल भराव की स्थिति होने पर उसकी निकासी के प्रबंध करें।
दतिया। रविवार को सुबह से ही धुंध छाई रही, चित्र में कोहरे से ढंका शहर दूसरे चित्र में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते बच्चे।