‘विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर’
परिवहन कार्यालय का शिलान्यास, चेक पोस्ट का लोकार्पण।
भास्करसंवाददाता| दतिया
कर्मवीरको कभी भी हार जीत का फर्क नहीं पड़ता है। कर्मवीर हमेशा विकास करते हैं। दतिया के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम चिरुला में तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले परिवहन कार्यालय के भूमिपूजन एवं चेक पोस्ट के लोकार्पण अवसर पर कही।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। अब तक प्रदेश में कई विकास कार्य किए गए हैं। दतिया में इसी तरह के कार्य निरंतर होते रहेंगे। नगर पालिका अपना काम करें, राज्य सरकार अपने स्तर से हर प्रकार का सहयोग स्थानीय निकाय को करेगी। दतिया का विकास अब और अधिक शिद्दत से किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने तीन करोड़ की लागत से बनने वाले परिवहन कार्यालय का भूमिपूजन एवं 42 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित चेक पोस्ट का लोकार्पण किया। कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे ने कहा जिले में हर रोज हो रहे शिलान्यास विकास का एक परिचायक है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, कृष्णा कुशवाहा, अवधेश नायक, विपिन गोस्वामी, राजेन्द्र नगार्च, सुलक्षणा गांगोटिया, भूरे चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. नरोत्तम मिश्रा।