पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘घर घर पहुंचाना होगा सफाई का संदेश, तभी अभियान की सार्थकता’

‘घर-घर पहुंचाना होगा सफाई का संदेश, तभी अभियान की सार्थकता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाइयों ने किला चौक पर लगाई झाड़ू

भास्करसंवाददाता| दतिया

भाजपाकार्यकर्ताओं को घर-घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। ताकि 2019 तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सके। यह बात भांडेर भाजपा विधायक घनश्याम पिरोनिया ने की। वह रविवार को भाजपा कार्यालय में आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश अभियान के समापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रावत ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश नायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपना मध्यप्रदेश बनाने में सहभागिता निभाने के साथ केन्द्र प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां योजनाएं जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने छह दिसंबर से 14 दिसंबर तक आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश अभियान चलाया था। रविवार को अभियान का समापन किया गया।

नवनिर्वाचित पार्षद सम्मानित

भाजपाके 21 नवनिर्वाचित पार्षदों को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधाकांत अग्रवाल के निवास पर सम्मानित किया गया। पार्षदों को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद डाॅ. भागीरथ प्रसाद ने शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवा नेता अतुल भूरे चौधरी, रामजीशरण रूसिया, लक्खा टिलवानी, सुलक्षणा गांगोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व भाजपा नेताओं ने किला चौक पर झाड़ू लगाकर शहर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। भाजपा नेताओं ने किला चौक से भाजपा कार्यालय दारुगर की पुलिया तक झाड़ू लगाने की औपचारिकताएं निभाईं। कार्यक्रम में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, कुमकुम रावत, संजीव गतवार, बल्लन गुप्ता, विपिन गोस्वामी, डॉ, सलीम कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अभियान के समापन पर किलाचौक पर झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देते भाजपाई।