पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग बच्चों का रखें विशेष ख्याल: शर्मा

विकलांग बच्चों का रखें विशेष ख्याल: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांग चिकित्सा शिविर में तीन सैकड़ा बच्चों का परीक्षण

भास्करसंवाददाता| दतिया

मानसिकऔर शारीरिक विकलांग बच्चों में सीखने की एक अदभुत क्षमता होती है। अभिभावक चिकित्सकों से अपने बच्चों का परीक्षण कराकर उनसे सलाह लेकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें, उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवाने का प्रयास करें। यह बात बीआरसी सियाराम शर्मा ने हाईस्कूल क्रमांक एक सिविल लाइन में जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित विकलांग चिकित्सा शिविर में कही। शिविर की अध्यक्षता ब्लाक शिक्षा अधिकारी बीडी वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. बीआर वर्मा, डाॅ. सुरेन्द्र भार्गव उपस्थित रहे।

शर्मा ने कहा बहुत से विकलांग व्यक्ति इन दिनों खेल, राजनीति, समाज सेवा के क्षेत्र में विश्व में नाम कमा रहे हैं। विकलांगता अभिशाप नहीं है। शिविर में छह से 14 वर्ष तक के लगभग तीन सैकड़ा विकलांग बच्चों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर डाॅ. सुरेन्द्र भार्गव, डाॅ. एसएन शाक्य, डाॅ. बीके वर्मा, डाॅ. केसी राठौर आदि ने बच्चों का परीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में शिविर में आए बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एपीसी अंबुज तिवारी, बीएसी पुरुषोत्तम पाठक, अशोक साहू, प्रमोद मांझी, बी एल जाटव, सीमा महेश्वरी, वैभव खरे, सहित अन्य उपस्थित रहे।

दतिया। विकलांग चिकित्सा शिविर में पंजीयन कराते लोग।