रंजिशन रास्ता रोककर युवक को पीटा
दतिया | इंदरगढ़के ग्राम हुसैनपुरा में रविवार की सुबह गांव के एक दबंग व्यक्ति ने एक युवक की रंजिशन रास्ता रोककर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। रामसिंह (36) पुत्र लक्खू जाटव निवासी ग्राम हुसैनपुरा रविवार की सुबह गांव के रास्ते से गुजर रहा था तभी रास्ते में आरोपी रामेन्द्र गुर्जर ने पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब रामसिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।