- Hindi News
- निरीक्षण को पहुंचे तहसीलदार, दुकानदार बोला फिर आना
निरीक्षण को पहुंचे तहसीलदार, दुकानदार बोला- फिर आना
मेडिकल स्टोर पर गर्भ निरोधक दवा की जांच करने पहुंचे थे तहसीलदार
भास्करसंवाददाता| दतिया
मेडिकल स्टोर पर गर्भ निरोधक दवा बेचने के लिए दुकानदार नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, यह देखने के लिए पहुंचे तहसीलदार संतोष तिवारी उस वक्त भड़क गए जब मेडिकल स्टोर संचालक ने उनसे कहा कि आप बाद में आए। साथ ही उनकी बात मोबाइल पर किसी नेता से करवा दी।
मालूम हो कि कलेक्टर प्रकाश जांगरे ने गर्भपात से जुड़ी दवाओं पर सशर्त प्रतिबंध लगाया है। इसके तहत दुकानदार को दवा की खरीद बिक्री की रजिस्टर बनाना है। साथ ही दवा लिखने वाले डॉक्टर के साथ दवा खरीदने वाले मरीज का नाम पता मोबाइल नंबर दर्ज करना है। मेडिकल स्टोर आदेशों का पालन कर रहे या नहीं, इसकी जांच के लिए कलेक्टर ने दल बना कर निरीक्षण के आदेश भी दिए। इसी आदेश के तहत तहसीलदार संतोष तिवारी तलैया मोहल्ला में गुप्ता मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान थोक दवा विक्रेता दीपक गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार श्री तिवारी ने कहा कि वह इस प्रकार निरीक्षण करें। इससे दुकान की इमेज पर प्रभाव पड़ता है, साथ ही परेशानी होती है। श्री गुप्ता ने तहसीलदार को बताया कि इस संबंध में उनकी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कलेक्टर प्रकाश जांगरे से चर्चा हो चुकी है। दुकानदार निरीक्षण अधिकारियो के पास पहुंच कर ही रजिस्टर की जांच में जानकारी दे देंगे। चर्चा के दौरान ही श्री गुप्ता ने मोबाइल से फोन लगाकर तहसीलदार श्री तिवारी से किसी की चर्चा कर दी। जिस पर तहसीलदार बोले उन्हें यह पसंद नहीं है।
मेडीकल स्टोर पर कार्रवाई करते तहसीलदार संतोष तिवारी।
कलेक्टर ने दिया 16 तक का समय
^कलेक्टरने 16 फरवरी तक रिकार्ड बनाने का समय दिया था। मैं वही पत्र तहसीलदार साहब को दिखा रहा था। उनसे कहा था कि 16 के बाद रिकार्ड चेक कर लें। इसी बात पर वह नाराज हो गए। बार-बार के इस तरह के निरीक्षण से दुकान की इमेज खराब होती है और दुकानदारी में परेशानी आती है। मैंने तो सिर्फ अपनी बात रखी। दीपकगुप्ता, मेडि़कल संचालक