पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीपुरा और बुंदेला कॉलोनी में दो महिलाओं ने फांसी लगाई

रानीपुरा और बुंदेला कॉलोनी में दो महिलाओं ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीथाना क्षेत्र दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की सुबह दो महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराते हुए मामलों को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरती (19) प|ी अशोक रजक निवासी रानीपुरा दतिया ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रस्सी का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र रजक ने घटना की सूचना दी। मालूम हो कि आरती रजक की मार्च 2014 में अशोक के साथ शादी सम्पन्न हुई थी। एक अन्य घटना इसी थाना क्षेत्र की बुंदेला कॉलोनी में हुई। यहां सरोज (25) प|ी चंद्रशेखर सेन ने भी अपने घर पर गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सरोज की भी शादी फरवरी 2014 को चंद्रशेखर सेन के साथ हुई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने उक्त दोनों ही मामलों में मर्ग कायम करते हुए दोनों ही मामलों को जांच में लिया है।

महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती महिलाएं।