- Hindi News
- सरेराह कट्टा लहराने वालों के खिलाफ केस दर्ज
सरेराह कट्टा लहराने वालों के खिलाफ केस दर्ज
बुधवारकी देर शाम स्थानीय तिगैलिया पर सरेराह कट्टा लहराने वाले और पुलिस आरक्षक एवं एक अन्य युवक से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को तिगैलिया पर कुछ बदमाश कट्टा लहराते हुए प्रशांत दुबे की मारपीट कर रहे थे। तिगैलिया पर ड्यूटी कर रहे आरक्षक उमाचरण शर्मा ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।