- Hindi News
- वारदात की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा बदमाश दबोचा
वारदात की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा बदमाश दबोचा
315 बोर की अधिया, एक 12 बोर का कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद।
भास्करसंवाददाता| दतिया
सिविललाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को वारदात की नीयत से घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो हथियार एवं कारतूस जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली ग्राम अगोरा के रामजानकी मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।
सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मुन्नालाल तोमर ने एएसआई वीर सिंह कुशवाह, जेपी मित्तल पीएसआई विजय सिंह लोधी, सुरजीत सिंह तोमर और आरक्षक सोबरन सिंह, कामता सिंह ने कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सगुन सिंह अहिरवार (30) पुत्र खलकू निवासी ग्राम अगोरा के रूप में की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर की अधिया, एक 12 बोर का कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी।