पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतनगढ़: निर्धारित स्थान छोड़कर दुकान लगाई तो पांच हजार का जुर्माना

रतनगढ़: निर्धारित स्थान छोड़कर दुकान लगाई तो पांच हजार का जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागायुक्त केके खरे एवं आईजी डीसी सागर ने किया रतनगढ़ मंदिर का निरीक्षण, दुकानदारों के साथ की बैठक।

भास्करसंवाददाता|दतिया

रतनगढ़माता मंदिर पर निर्धारित स्थान छोड़कर यदि कोई भी दुकानदार खानपान, प्रसाद या फिर अन्य किसी वस्तु की दुकान लगाता है तो उस पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को दुकानदारों के साथ कमिश्नर केके खरे एवं आईजी डीसी सागर की मौजूदगी में बैठक में लिया गया। बैठक में तय किया गया कि माता मंदिर के लिए दतिया एवं ग्वालियर की ओर से आने वाले दोनों मार्गो पर दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर प्रकाश जांगरे, एसपी आरपी सिंह सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

मालूम हो कि 25 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के दौरान माता मंदिर पर स्थानीय एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। नवमी के दिन जवारे विसर्जन के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। कई बार भक्तों की संख्या इतनी अिधक हो जाती है कि उनको संभालना भी मुश्किल हो जाता है।

मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कमिश्नर श्री खरे एवं आईजी श्री सागर ने मंदिर परिसर का घूमकर निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह रहेंगी व्यवस्थाएं

{दतिया एवं ग्वालियर से आने वाले मार्गो पर चार चार स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। पार्किग को क्रमानुसार वाहनों से भरा जाएगा। वीआईपी, सरकारी वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

{ दुकानें दोनों मार्गो पर दो अलग अलग स्थानों पर लगाईं जाएंगी। दुकानदारों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

{ पांच-पांच दुकानों के बाद दुकानों के बीच अंतराल रहेगा, ताकि भीड् बंटी रहे।

{ नदी के पुल एवं माता मंदिर की चढ़ाई पर आने जाने के लिए अलग अलग रास्ते रहेंगे। रेलिंग लगा कर रास्तों को बांटा जाएगा।

{ पुल के दोनों ओर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। जहां सभी संसाधनों एवं आवश्यक राहत सामग्री के साथ चार- एक का सुरक्षा दल मौजूद रहेगा।

{ नहाने के लिए नदी के पास कृत्रिम व्यवस्था रहेगी। नदी में कुंड का निर्माण कर श्रद्धालुओं का स्नान की परमिशन रहेगी। नदी में स्नान करने से रोका जाएगा।

{ पानी के लिए नलकूपों का खनन एवं बिजली के अलग से ट्रांसफार्मरों की व्यवस्थ