पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी के संरक्षण के लिए सभी मिलकर करें काम: कृष्णा

हिंदी के संरक्षण के लिए सभी मिलकर करें काम: कृष्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी महोत्सव के तहत कन्या कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

भास्करसंवाददाता| दतिया

हमसभी को अपनी मातृभाषा का सम्मान अपनी मां और मातृभूमि की तरह करना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि हिंदी के संरक्षण के लिए काम करें। यह बात नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद और मां चामुंडा देवी मधुप जनकल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी महोत्सव के तहत कन्या कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.राजीव सक्सेना ने की।

इस मौके पर कन्या काॅलेज महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुशीला माहोर, साहित्यकार रवि ठाकुर और उमाचरण शर्मा को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्र एवं आभार प्रदर्शन जगत शर्मा ने किया। इस मौके पर डाॅ. रानी तिवारी, डाॅ. पुष्पा यादव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डाॅ. आशा मिश्रा, अक्षेष श्रीवास्तव, भानू शर्मा, रविन्द्र परमार, नेहा कन्नौजिया, सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।