- Hindi News
- स्यौरा गांव में रंजिशन दो पक्षों में पथराव, कई लोग घायल
स्यौरा गांव में रंजिशन दो पक्षों में पथराव, कई लोग घायल
भास्करसंवाददाता| दतिया
गोदनथाना क्षेत्र के ग्राम स्यौरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग चोटिल हो गए।
पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रास मामला पंजीबद्ध किया है। जानकारी के मुताबिक राकेश जमादार (47) एवं उमेश निवासीगण ग्राम स्यौरा का आपस में पुराना विवाद चला रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने सामने गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और पथराव कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने राकेश जमादार की रिपोर्ट पर राकेश, मानसिंह, सुनील, पवन एवं उमेश जातिगण जमादार तथा उमेश की रिपोर्ट पर राकेश, उदय सिंह, मोनू, अशोक जातिगण जमादार निवासीगण ग्राम स्यौरा के खिलाफ क्रास मामला कायम किया है।