पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच बाजार से कोतवाली हटने के बाद बदमाश सक्रिय, व्यापारियों में दहशत

बीच बाजार से कोतवाली हटने के बाद बदमाश सक्रिय, व्यापारियों में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^व्यापारियोंको पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। शहर में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा। बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चौकी स्थापना पर भी विचार करेंगे। डीसीसागर, आईजी,चंबल रेंज

कोतवाली शिफ्ट होते ही बदमाश सक्रिय

^कोतवाली शिफ्ट होने से शहर के तिराहों एवं चौराहों पर असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। किला चौक पर कोतवाली होने से पुलिस की लगातार चहलकदमी सड़कों पर बनी रहती थी, ऐसे में असामाजिक तत्वों में भय बना रहता था, जो समाप्त हो गया है। अनिलकुमार गुप्ता, व्यापारी,तिगैलिया

बदमाशों में पुलिस का भय समाप्त

^बुधवारको तिगैलिया पर बदमाशों ने खुलेआम कट्टे लहराए। पुलिस आरक्षक पर कट्टा तान कर उसके साथ गाली गलौज की। कोतवाली चले जाने से बदमाशों में भय समाप्त हो गया। क्योंकि वह जानते है कि पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। धर्मेंद्रकब्जू, पुस्तकविक्रेता तिगैलिया

वारदात के बाद देर में पहुंचेगी पुलिस

^शहर से कोतवाली शिफ्ट होने के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। अब अगर किसी घटना की सूचना देनी हो तो वहां तक पहुंचने में पीड़ित को आधा घंटे लगेगा। पुलिस भी सूचना मिलने पर इतनी ही देर में घटनास्थल तक पहुंच पाएगी। जब तक आरोपी निकल जाएंगे। व्यापारी शीघ्र इस संबंध में एक जुटता के साथ पुलिस प्रशासन से चर्चा करेंगे। राधेश्यामअग्रवाल, अध्यक्षसर्राफा व्यापारी संघ दतिया

व्यापारियों में सुरक्षा का माहौल खत्म

^कोतवाली शहर के बीच से सिविल लाइन पर शिफ्ट होने से सुरक्षा का माहौल खत्म हो गया है। अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रहेगा। इससे शहर में वारदातें बढ़ रहीं हैं। टाउन हाल एवं कोतवाली में चौकी बनना चाहिए। चौराहों तिराहों पर स्थायी पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए। रमेशगंधी, पूर्वअध्यक्ष, व्यापार मंडल

सिविल लाइन स्थित नई कोतवाली।

पीडि़त को घटना की सूचना देने में लग रहा समय

{ पीड़ित को घटना की रिपोर्ट लिखवाने घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा है। इसका फायदा बदमाशों को मिल रहा है।

{ चूंकि जब बीच-बाजार में कोतवाली थी, तब वरिष्ठ कार्यालय, घटनास्थल गश्त पर आते-जाते में पुलिस की चहल कदमी बनी रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।

{पुलिस बाजार में गश्त नहीं कर रही है। इसलिए चौराहों, तिराहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नजर आने लगा है।

{ अपरा