- Hindi News
- ‘प्रभारियों की रिपोर्ट आने के बाद तय करेंगे रणनीति’
‘प्रभारियों की रिपोर्ट आने के बाद तय करेंगे रणनीति’
नगरीयनिकाय निर्वाचन के लिए जो प्रभारी बनाए गए हैं उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में सम्मेलन आयोजित किए जाएगें। यह निर्णय गुरुवार को जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लिए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ऊषा नाहर ने की। विशेष रूप से पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, राजेन्द्र भारती उपस्थित रहे।
बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरने के उद्देश्य से बैठक में तय किया गया कि 23 सिंतबर को जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में 26 सिंतबर को जिला कांग्रेस के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे एवं विधायक बाला बच्चन के खिलाफ विशेष अधिकार हनन में डाॅ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा प्रस्ताव लाने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और इस कृत्य के लिए धरना आंदोलन के लिए आगामी तारीख तय किए जाने की बात कही गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यक्रम करने से पहले जिला एवं ब्लाक स्तर पर रणनीति बनाएं जिससे प्रदेश कांग्रेस के संविधान का भली भांति पालन हो सके। बैठक में नाहर सिंह यादव, दामोदर सिंह यादव, राहुल देव सिंह, मीरेन्द्र जाट, अन्नू पठान, प्रभा अहिरवार, मुम्ताज खान, बद्री समाधिया, अनूप पाठक, सतेन्द्र खरे, अनीता बुंदेला, गिन्नी राजा परमार, राधाबल्लभ सरबरिया, संतोष लिटौरिया, सिल्लन साहू, महेन्द्र चउदा, कोक सिंह मयंक सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक में उपस्थित कांग्रेसी नेता।