पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज दतिया आएंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

आज दतिया आएंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया| प्रदेशके लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 19 सितंबर को तीन दिवसीय दतिया प्रवास पर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. मिश्रा अपने दतिया स्थित निवास पर साढ़े नौ बजे आमजन से भेंट करेंगे। सुबह दस बजे जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से छतरपुर के लिए रवाना होंगे। इसके वापस लौटकर शाम साढ़े सात बजे शारदा बिहार काॅलोनी स्टेशन मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी क्रम में 20 सितंबर को वार्ड की बैठकों में भाग लेने के बाद रात आठ बजे टेऊंराम धर्मशाला में आयोजित रामलीला एवं दशहरा समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसी क्रम में 21 सितंबर को भी शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात पौने दस बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।