- Hindi News
- सेंवढ़ा क्षेत्र में आज छह घंटे गुल रहेगी बिजली
सेंवढ़ा क्षेत्र में आज छह घंटे गुल रहेगी बिजली
दतिया| शुक्रवारको सेंवढ़ा फीडर, मगरौल, लॉच एवं संबंधित क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए बिजली विभाग के डीई धर्मेंद्र कौशिक ने बताया कि 132 केवी उपकेन्द्र सेंवढ़ा पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। श्री कौशिक के अनुसार बिजली सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।