- Hindi News
- ‘साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को बनाएं प्रभारी’
‘साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को बनाएं प्रभारी’
दतिया |आम आदमीपार्टी के ग्वालियर संभाग प्रभारी कैप्टन हनीफ ने गुरुवार को जिले के आप कार्यकर्ताओं की बैठक ली। रेलवे स्टेशन के पास पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री हनीफ ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वह बूथ लेवल तक प्रभारी बनाए। विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी पार्टी नेता रिंकू यादव को सौंपते हुए हनीफ ने कहा कि प्रभारी निर्भीक एवं साफ सुथरी छवि का होना चाहिए। बैठक में प्रवीण श्रीवास्तव, वीर सिंह दांगी, कल्पना राजे बैस, भईया लाल कुशवाह, ब्रजभान कुशवाह, वर्षा राजे परमार, दीपक श्रीवास्तव, लक्ष्मीवल्लभ श्रीवास्तव, गणेश पांडे, जेपी कुशवाह, राघवेन्द्र बुन्देला, डॉ. वीके सक्सेना, निमेश गुप्ता, चेनू यादव, गोलू दांगी, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, संजीव पांडे, रफीक खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।