नवोदय में नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
दतिया | जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर में सत्र 2016-17 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 29 फरवरी तक नि:शुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्राचार्य एमके पांडे ने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2000 से पहले तथा 30 अप्रैल 04 के बाद का नहीं होना चाहिए। आवेदक अपने आवेदन नवोदय विद्यालय में जमा कर सकते हैं। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय में चयन परीक्षा होगी।