दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के दतिया-सेंवढ़ा रोड पर थाने के सामने दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक घायल हो गए। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है। ग्राम चीना निवासी पर्वत सिंह (60) पुत्र लक्ष्मीराम कौरव ने बुधवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह थाने के सामने निकल रहा था तभी बाइक क्रमांक एमपी 32 एमबी 7958 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं ग्राम विसोर निवासी विकास (27) पुत्र मनोज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक क्रमांक एमपी 32 एमए 4998 के चालक ने उसको टक्कर मारकर घायल कर दिया।