सोमवती अमावस्या पर्व पर हुई गौ महाआरती
दतिया | सोमवती अमावस्या पर्व पर देर रात बुंदेला कालोनी स्थित श्री कृष्ण गौ शाला में गौ महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गौ पूजन किया गया तत्पश्चात पं. श्रीकृष्ण शास्त्री एवं मप्र पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने गौ महाआरती की। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजमोहन शर्मा, राजकुमार शास्त्री, पवन शास्त्री, रमाशंकर, जेपी मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, अनिल शर्मा, दिवाकर शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, कल्लू राजपूत आदि भी गौ पूजन में शामिल रहे।