पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुआ खेल रहे चार जुआरी पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार रात भांडेर रोड स्थित गुप्त कालोनी में चंद्रशेखर जाटव के मकान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी व ताश गड्‌डी जब्त कर मामला दर्ज किया है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी धबल सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिलने पर गुप्त कालोनी में चंद्रशेखर जाटव के मकान में जुआ खेल रहे दिनेश पुत्र ग्यासीलाल प्रजापति, कालीचरण पुत्र पन्नालाल जाटव, मकान मालिक चंद्रशेखर पुत्र रामसिंह जाटव और अतर सिंह पुत्र लक्ष्मण जाटव को गिरफ्तार कर मौके से 5500 रुपए व ताश गड्‌डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...