पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भांडेर ने पंडोखर को 42 रनों से हराया

भांडेर ने पंडोखर को 42 रनों से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | ग्राम सदका में चल रहे तहसील स्तरीय किक्रेट टूर्नामेंट में भांडेर ने पंडोखर को 42 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन फायनल मैच भांडेर एवं पंडोखर के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अशोक दांगी बगदा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष लश्करी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रकाशपाल एवं पूर्व सरपंच राजबहादुर गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता टीम को 5100 रुपये एवं उपविजेता टीम को 3100 रुपए एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...