पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान 35 डिग्री पर स्थिर, धूप से लोग परेशान

तापमान 35 डिग्री पर स्थिर, धूप से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनांकअधिकतम न्यूनतम

18 सितंबर 35.5 24.0

19 सितंबर 35.5 24.0

20 सितंबर35.5 24.1

21 सितंबर 35.0 22.8

धूप से बचाव के लिए ठेले की छांव में बैठीं महिलाएं।

क्वार (आश्विन) माह की धूप कर रही परेशान।

भास्करसंवाददाता| दतिया

सुबहसे निकल रही तेज धूप एवं तापमान के 35 डिग्री पर स्थिर हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। क्वार माह की चमकीली धूप शरीर में चुभन के पैदा कर रही है। लगातार निकल रही धूप से हवा में कम हो रही नमी के कारण दोपहर के समय हल्की गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है।

मालूम हो कि बुंदेलखण्ड में कहावत है कि अश्विनी (क्वार) माह की धूप में मृग (हिरण) भी काले पड़ जाते है। इन दिनों धूप ने कहावत के अनुसार अपने तेवर तीखे करना शुरू कर दिए। धूप से राहत पाने के लिए लोग गमछा, छतों का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। सूर्यास्त के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

स्थिरहुआ तापमान : बीतेचार दिनों से मौसम के तेवर स्थित हैं। अधिकतम तापमान अगर 35 से 35.5 डिग्री के बीच झूल रहा, तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास। शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसका लोगों को अहसास तक नहीं हुआ।

स्वास्थ्यहो रहा प्रभावित

दोपहरके समय तेज धूप गर्मी एवं सुबह शाम ठंडक भरा मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। लोग गले में गले में खराश, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में तेजी के साथ रहे हैं। डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भीड़ लगने लगी है।