पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुट होकर ही जीत सकते हैं जनता का विश्वास: यादव

एकजुट होकर ही जीत सकते हैं जनता का विश्वास: यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए तभी जनता का विश्वास जीता जा सकता है।

यह बात कांग्रेस नेता दामोदर सिंह यादव ने रविवार को भांडेर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। वह एक अक्टूबर को प्रस्तावित पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में सेंवढ़ा मंडी उपाध्यक्ष गंधर्व सिंह रावत, नासिर बक्श मंसूरी, ठाकुरदास खेमरिया, डा. संतराम सिरौनिया, अर्जुन सिंह परिहार, जीतू दांगी, अजय यादव, बृजेश दुबे, आशीष सूत्रकार, रहीश मंसूरी सहित अन्य उपस्थित रहे।