- Hindi News
- मकान का छज्जा गिरा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल
मकान का छज्जा गिरा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल
घायल की हालत स्थिर, अस्पताल में किया भर्ती।
भास्करसंवाददाता| दतिया
शहरकी पॉश कॉलोनियों में शुमार बुंदेला कॉलोनी में बुधवार की सुबह छज्जा गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सुबह के समय पिता-पुत्र घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रुप ने घायल हो गया। बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुंदेला कॉलोनी के तिराहे पर राम सेवक (80) पुत्र लाला राम यादव का मकान है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामसेवक घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर चाय पी रहे थे, जबकि उनका पुत्र जयेन्द्र (40) पुत्र रामसेवक टेबल पर बैठकर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। अचानक छज्जा भरभरा कर रामसेवक और जयेन्द्र के ऊपर गिरा। छज्जा गिरने से पिता-पुत्र की चीख सुनकर परिजन एवं पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे रामसेवक जयेंद्र को बाहर निकाला। सिर पर भारी पत्थर गिरने से रामसेवक की मौत हो चुकी थी। जबकि जयेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जयेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
बाद में बनाया था छज्जा
रामसेवकने मकान बनाने के बाद काफी समय बाद छज्जे का निर्माण किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले ही छज्जा का निर्माण किया गया। दीवार में होल (छेद) कर लोहे के गार्डर लगाए गए थे। दीवार में इन्हें मजबूती के हिसाब से पर्याप्त अंदर तक नहीं दबाया गया। गार्डर के ऊपर वजन अधिक हो जाने एवं हाल ही में लगातार हुई बारिश के कारण दीवार में नमी बैठ जाने से छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा।
पट्टों के नाम पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान
जिसस्थान पर हादसा हुआ, वहां शासन ने लोगों को राजीव गांधी आवासीय योजना के तहत पट्टा आवंटित किए थे। कॉलोनी विकसित होते ही पट्टेधारियों ने आसपास की सरकारी जमीन पर कब्जा कर आवंटित क्षेत्र से अधिक जमीन पर केवल रहवासी बल्कि व्यवसायिक परिसर बना लिए। रामसेवक को भी पट्टे पर ही जमीन मिली थी।
रामसेवक ने अपने मकान के बाहर दो दुकानों को किराए पर दी हैं। एक में चाय-नाश्ता की दुकान संचालित होती है, जबकि दूसरे में हेयर ड्रेसर्स की। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों दुकान लगभग नौ बजे खुलती हैं। गनीमत रही कि चाय-नाश्ता और हेयर ड्रेसर्स दुकानें