- Hindi News
- अाधा दर्जन से अधिक स्थानीय बदमाशों को पुलिस ने घर से उठाया
अाधा दर्जन से अधिक स्थानीय बदमाशों को पुलिस ने घर से उठाया
भास्करसंवाददाता| दतिया
मंगलवारको हड़ा पहाड़ पर घर में घुस कर हुई लूट के मामले में पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ करने में जुटी है। अब तक आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को उठाया जा चुका है। एडीशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार घटना में स्थानीय बदमाशों का हाथ है। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे दो चाकू धारी बदमाशों ने हड़ा पहाड़ एमपीईबी कॉलोनी में रहने वाले अमर सिंह यादव की प|ी ममता यादव को बंधक बना कर चाकू की नोंक पर लगभग दो लाख रुपए की नगदी एवं जेवर लूट लिए थे। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ स्निफर डॉग को भी बुलाया गया था। लेकिन पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा था। पीड़ित महिला द्वारा बदमाशों की बातचीत एवं हुलिया के आधार पर पुलिस ने यह मान कर चल रही है कि घटना में स्थानीय बदमाशों का हाथ है। इसी को आधार मान कर पुलिस स्थानीय बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।