- Hindi News
- अध्यापकों ने दिया प्रभारी मंत्री माया सिंह को ज्ञापन
अध्यापकों ने दिया प्रभारी मंत्री माया सिंह को ज्ञापन
दतिया| जिलेके प्रवास पर बुधवार को दतिया पहुंची प्रभारी मंत्री माया सिंह से अध्यापक संघ ने भेंटकर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया तथा ज्ञापन देकर जिले के अध्यापकों की क्रमोन्नति एवं पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कराने की मांग की। जिस पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर को मामले के सुलझाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बलराम शर्मा, संजीव विश्वदेवा, आलोक गोस्वामी, विकास शुक्ला, मनीष सेन सहित अन्य शामिल रहे।