- Hindi News
- शोध क्षमता विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
शोध क्षमता विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
दतिया| अपरमिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देश पर बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में क्रियात्मक अनुसंधान में क्षमता विकास के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर डाइट प्रभारी प्राचार्य आरके सक्सेना एवं प्रशिक्षक प्रीति कपूर ने उपस्थित शिक्षकों को कार्यशाला के संबंध में जानकारी मुहैया कराई, साथ ही शिक्षकों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उनसे एक विषय चुनकर उस पर अपना शोध लेखन गुर सिखाए। कार्यशाला 19 सितंबर तक चलेगी जिसमें शिक्षकों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं शोध कार्य किस प्रकार करना है आदि पर जानकारी दी जाएगी।