‘शहर में बनेंगे दो नए बस स्टैंड’
राजस्व और बाजार समिति की बैठक में लिया निर्णय
भास्करसंवाददाता| दतिया
नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए छह नवीन काॅम्पलेक्स और दो नवीन बस स्टैंड तैयार करने का प्रस्ताव राजस्व और बाजार समिति ने तैयार किया। इनके तैयार होने से केवल नपा की आय में बढ़ोतरी होगी बल्कि नागरिकों को भी सुविधा होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रभारी शशि सेन ने की। समिति की पहली बैठक में दोनों प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में तय किया गया नवीन काम्पलेक्स का निर्माण नगर पालिका के आस-पास किया जाएगा। बैठक में राजस्व वसूली समीक्षा एवं राजस्व वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक में प्रशांत ढेंगुला सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यहांका प्रस्ताव हुआ तैयार :
काम्पलेक्सतैयार करने के लिए प्रस्ताव में नपा के प्रथम तल, नपा के बगल में, स्टेडियम की दीवार, मंडी से बस स्टैंड के बीच, बस स्टैंड स्थित तांगा स्टैंड के बगल में, मंगल के ढाबा के पास और तलैया मोहल्ला के बनाए जाने के प्रस्ताव तैयार किए गए। इसी क्रम में दो नवीन बस स्टैंड के लिए मंगल का ढाबा के पास और ग्वालियर रोड पर तैयार करने का प्रस्ताव तैयार हुआ।
काॅम्पलेक्स और बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करते समिति प्रभारी।