पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षण नौ से
दतिया | त्रि-स्तरीयपंचायत निर्वाचन के तहत 22 फरवरी को आयोजित होने वाले चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया। प्रशिक्षण का सिलसिला नौ फरवरी से प्रारंभ होकर 16 फरवरी तक चलेगा। नौ एवं 16 फरवरी को डाइट भवन और शासकीय हाईस्कूल सिविल लाइन में प्रशिक्षण िदया जाएगा।